BPSC Protest News in Hindi: नहीं बढ़ेगी बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि, विवादों की बीच आया अध्यक्ष श्री परमार रवि मनुभाई का बयान

BPSC 70th Prelims 2024 Controversy Latest Update: विवादों के बीच बीपीएससी के अध्यक्ष श्री परमार रवि मनुभाई ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह तिथि पर होगी, जानें क्या है पूरा मामला

BPSC Protest News in Hindi: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 8 दिसंबर 2024 को दोहराया कि बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को निर्धारित तिथि पर ही होगी और ‘‘तारीख को आगे बढ़ाने का कोई सवाल ही नहीं है।’’ (BPSC Protest Update) बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘परीक्षा की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को ‘एक पाली, एक पेपर’ प्रारूप में आयोजित की जाएगी।’’

BPSC 70th Prelims 2024 Latest News

नहीं बढ़ेगी बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि

क्या है मामला, BPSC Protest Kya Hai

यह बयान ऐसे समय आया है, जब विरोध प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग की। उनका दावा है कि सर्वर की समस्या के कारण लाखों छात्र फॉर्म नहीं भर पाए। हालांकि, आयोग ने मांग को मानने से इनकार करते हुए कहा कि परीक्षा समय पर ही होगी।

End of Feed