BITSAT Registration: बिटसैट 2023 रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, bitsadmission.com पर तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 7, 2023, 10:04 PM IST

BITSAT Registration 2023: बिटसैट 2023 रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल 2023 को खत्म होने वाला है। बिट्स के उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपने लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक साइट bitsadmission.com की मदद से बिट्स के उम्मीदवारों की ओर से जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

BITSAT Exam Registration 2023: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, बिट्स पिलानी 9 अप्रैल 2023 को बिटसैट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार बिट्स प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बिट्स पिलानी की आधिकारिक साइट bitsadmission.com के माध्यम से जाकर ऐसा कर सकते हैं। बिट्स की करेक्शन विंडो 16 अप्रैल को खुलेगी और 20 अप्रैल, 2023 को बंद हो जाएगी।

BIT SAT 2023 Registration

BITSAT 2023

बिटसैट टेस्ट सेंटर आवंटन 26 अप्रैल, 2023 को किया जाएगा और हॉल टिकट 10 मई 2023 से उपलब्ध कराए जाएंगे। बिटसैट सेशन 1 की परीक्षा 21 मई से 26 मई, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

End of Feed