Bihar School Timing Changed: बिहार में बदला स्कूलों का टाइम, बढ़ती गर्मी के चलते प्रशासन का फैसला

Bihar School Timing Changed: नवादा में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों में दोपहर 11:30 बजे के बाद कक्षाएं आयोजित करने पर रोक लगा दी है। यह निर्देश 14 मई से 20 मई तक लागू रहेगा। प्रशासन ने जनता से भी गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।

Bihar School Timing Changed: बिहार के नवादा जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और उच्च तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 14 मई से 20 मई तक जिले के सभी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का उद्देश्य बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाना है।

Bihar School Timing Changed

Bihar School Timing Changed

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी समय-सारणी में आवश्यक बदलाव करें ताकि बच्चों को गर्मी से सुरक्षा मिल सके।इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए भी गर्मी से बचाव के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें सुबह 11 बजे के बाद घर से बाहर निकलने से बचने, छाता, टोपी या सूती कपड़े पहनने, अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने जैसे सुझाव शामिल हैं। विशेष रूप से बच्चों, वृद्धजनों और बीमार व्यक्तियों की देखभाल करने और उन्हें ठंडे वातावरण में रखने पर जोर दिया गया है।

End of Feed