Bihar Board 10th-12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) अगले कुछ दिनों में बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो छात्र BSEB इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक रिजल्ट घोषित होने के बाद अपना रोल नंबर डालकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि BSEB इंटर रिजल्ट 2026 21 मार्च से लेकर 25 मार्च के बीच घोषित किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट घोषित होने से जुड़ी ताजा जानकारियों के लिए आधिकारिक पोर्टल देखते रहें। इस बीच चलिये बात करते हैं साल 2025 के बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स की...
Bihar Board Result 2026
कैसे जारी होता है बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ?
BSEB कक्षा 12 का रिजल्ट सबसे पहले बोर्ड द्वारा आयोजित एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया जाता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई अहम जानकारियां शेयर की जाती हैं। इसमें कुल पासिंग पर्संटेज, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में स्ट्रीम-वार परफॉर्मेंस, टॉपर्स के नाम और जिले-वार प्रदर्शन के आंकड़े शामिल होते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 का ऑनलाइन लिंक आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव कर दिया जाता है, जिससे छात्र अपना रिजल्ट देख पाते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि जब तक स्कूलों से मार्कशीट नहीं मिल जाती, तब तक वे अपने रिजल्ट कार्ड की एक कॉपी डाउनलोड करके सेव रख लें।
पिछले साल के टॉपर्स के बारे में... Bihar Board Class 10th-12th Toppers :
बिहार बोर्ड के पिछले साल के कक्षा 12वीं के टॉपर्स की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल ने 500 में से 484 अंक लाकर 96.8 % हासिल की। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और साकिब शाह ने 500 में से 473 अंक लाकर 94.6 % हासिल किए। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने टॉप किया। रोशनी ने 500 में से 475 अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया। उनका पासिंग पर्संटेज 95 था।
कुछ ऐसा रहा था पिछले साल का स्कोर Bihar Board 2025 Toppers
बताते चलें कि पिछले साल साइंस स्ट्रीम में कई छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर्स प्राप्त किए, जबकि आर्ट्स के टॉपर्स ने मुख्य रूप से 93.8 और 94.6 प्रतिशत के बीच स्कोर किया। कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने 95 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा स्कोर हासिल किया, और कई अन्य छात्र 94 से 94.6 प्रतिशत के बीच नंबर्स के साथ उनके काफी करीब रहे।
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स Bihar Board Class 10th Toppers 2025
वहीं बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के टॉपर्स की बात करें तो साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 97.8 प्रतिशत नंबर्स के साथ पहली रैंक हासिल की थी। इनके 500 में से 489 नंबर्स आए थे। पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार और प्रियांशु राज ने 500 में से 488 अंक हासिल किए थे। इनका प्रतिशत 97.6 रहा था।
