Bihar Board Result 2023 Scrutiny Notice: बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से बीते दिनों मंगलवार 21 मार्च को बीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट जारी हो जाने के बाद अब बिहार बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए एक जरूरी नोटिस जारी किया गया है जिसमें छात्रों के लिए स्क्रूटनी (Bihar Board Result Scrutiny) से संबंधित जानकारी दी गई है।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023
अपने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट उम्मीदवार biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस नोटिस में बिहार बोर्ड रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट भी बताई गई है।
#BSEB #BiharBoard #Bihar t.co/mkJ72Veceg
— ANI (@ANI) Mar 23, 2023
बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में लिखा है, 'बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 को लेकर जारी परीक्षाफल से अगर कोई परीक्षार्थी असंतुष्ट है तो वे उस विषय की उत्तर पुस्तिका को लेकर स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए आवेदन वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर दिनांक 29-03-2023 तक किया जा सकता है।'
विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक को Click कर विज्ञप्ति पढ़ें- t.co/Exxv00XZYk #BSEB #BiharBoard #Bihar
— ANI (@ANI) Mar 23, 2023
इसके आगे नोटिस में कहा गया है, 'बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह-विशेष परीक्षा, 2023 का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर दिनांक 23-03-2023 से 27-03-2023 तक शिक्षण संस्थानों के प्रधान की ओर से भरा जाएगा।'
इसके अलावा बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर भी जल्द ही अपडेट जारी किए जाने की संभावना है। इसके लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट के साथ सोशल मीडिया अकाउंट को चेक करते रहें।
