The State Level Recruitment Commission (SLRC) Assam Grade 3 Recruitment Final Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं, बता दें, पहले रिजल्ट को सुबह 11 बजे तक जारी होना था, लेकिन रिजल्ट लिंक सक्रिय करने के समय में बदलाव कर दिया गया और इसे दोपहर 2 बजे जारी किया गया ।
असम ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा के रिजल्ट 2023
Assam Grade 3 Result 2023 देखने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं। हाल के अपडेट के अनुसार, परिणाम लिंक अभी नहीं खुल रहा है, लेकिन इसी लिंक (sebaonline.org) पर से रिजल्ट देखा जा सकेगा।
11,324 उम्मीदवार हुए पास
एसएलआरसी ने बताया कि राज्य सरकार के 47 विभागों में ग्रेड 3 की 11,510 रिक्तियों के लिए कुल 9,21,634 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
इनमें से 8,28,860 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। एसएलआरसी ने कहा कि 11,324 उम्मीदवारों ने ग्रेड 3 के परिणाम में सफलता पाई है।
यह था आधिकरिक ट्वीट
परिणाम की घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की। उन्होंने रिजल्ट जारी होने से पहले अपने ट्वीट में कहा था "आखिरकार, वह दिन आ गया। 3 मई सुबह 11 बजे, ग्रेड 3 पदों के लिए भर्ती आयोग 11,510 रिक्तियों के लिए परिणाम घोषित करेगा। यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि हम विभिन्न विभागों में 1 लाख नियमित नियुक्तियों की दिशा में प्रगति कर रहे हैं।
ध्यान दें भले ट्वीट में Assam Grade 3 Result 2023 को 11 बजे जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन इन रिजल्ट को दोपहर 2 बजे जारी किया गया।
