Ankur Warikoo Marksheet: करोड़पति मशहूर राइटर ने शेयर की CBSE 12वीं की मार्कशीट, जानें अंग्रेजी में कितने कम थे नंबर

Ankur Warikoo 12th Class Marksheet: आंत्रप्रन्योर और राइटर अंकुर वारिकू सोशल मीडिया का एक फेमस चेहरा हैं। अंकुर लोगों के बीच मोटिवेशनल स्पीकर से लेकर फाइनेंशियल कोच तक की भूमिका में नजर आते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी CBSE Board की 12वीं की मार्कशीट शेयर की है।

Ankur Warikoo 12th Class Marksheet: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई है और अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए मशहूर आंत्रप्रन्योर और राइटर अंकुर वारिकू ने अपनी CBSE Board 12वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि आपके पास समय है, आपके पास आपकी क्षमता है और आप अपनी मार्कशीट और बेहतर कर सकते हैं।

Ankur Warikoo Marksheet (1)

अंकुर वारिकू अपनी पत्नि के साथ

राइटर अंकुर वारिकू आज सोशल मीडिया का एक फेमस चेहरा हैं। एक राइटर और आंत्रप्रेन्योर के तौर पर उन्होंने काफी नाम कमाया है। वो करोड़ों के बिजनेस के मालिक हैं। वो लोगों के बीच मोटिवेशनल स्पीकर से लेकर फाइनेंशियल कोच तक की भूमिका में नजर आते हैं।

End of Feed