AKTU Admission 2026: एकेटीयू में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, BTech-MTech समेत इन कोर्स के लिए करें आवेदन

Aktu Admission 2026: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) के जरिए BTech, MTech समेत कई अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।

AKTU Admission 2026: उत्तर प्रदेश की प्रमुख डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) के जरिए BTech, MTech समेत कई अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इस बार एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए APAAR ID को अनिवार्य कर दिया गया है। UPTAC काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। छात्रों को किसी भी चरण में ऑफलाइन उपस्थित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने जैसी सभी प्रक्रियाएं पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएंगी।

AKTU Admission 2026: एकेटीयू एडमिशन

AKTU Admission 2026: एकेटीयू एडमिशन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आवेदन करने वाले सभी छात्रों को रजिस्ट्रेशन के दौरान APAAR ID जमा करनी होगी। APAAR यानी “Automated Permanent Academic Account Registry” एक डिजिटल छात्र पहचान प्रणाली है, जिसे शिक्षा मंत्रालय ने “वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी” पहल के तहत शुरू किया है। हालांकि सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम पर कई छात्रों ने APAAR ID वेरिफिकेशन और वेबसाइट ग्लिच की शिकायतें भी की हैं। कुछ छात्रों का कहना है कि पोर्टल पर लॉगिन और डॉक्यूमेंट मैचिंग में दिक्कतें आ रही हैं।

End of Feed