AIIMS INI CET 2026 Result: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा MD, MS, DM, MDS, MCh कोर्स के लिए आयोजित की गई राष्ट्रीय महत्व संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (INI CET) मई 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
AIIMS INI CET 2026 Result (Photo- AI)
AIIMS INI CET 2026 क्वालिफाइंग परसेंटाइल
AIIMS ने आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में बताए अनुसार, कैटेगरी-वाइज क्वालिफाइंग परसेंटाइल की घोषणा कर दी है।
UR/EWS/Sponsored/Deputed/Foreign National/OCI उम्मीदवार: 50 परसेंटाइल
OBC/SC/ST/PwBD उम्मीदवार: 45 परसेंटाइल
भूटानी नागरिक (सिर्फ़ PGI चंडीगढ़ के लिए): 45 परसेंटाइल
कैसे डाउनलोड करें AIIMS INI Cet 2026 का रिजल्ट
स्टेप 1 - INI Cet 2026 का रिजल्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए AIIMS INI CET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4 - इस पेज पर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन आईडी पासवर्ड और कोड दर्ज करें।
स्टेप 5 - फिर कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 6 - अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ आ जाएगी।
स्टेप 7 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
स्टेप 8 - ctrl+f का बटन दबाकर अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
कितने उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा
आईएनआई सीईटी 2026 परीक्षा इस साल 51,563 उम्मीदवारों ने पास की है। इसमें 24,712 उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी, 3,968 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 17,206 उम्मीदवार ओबीसी से, 4,460 एससी और 1217 एसटी उम्मीदवार है। परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार MD, MS, DM, MDS, MChमें प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे।
