AIBE XVII Result 2023 आज, 27 अप्रैल, 2023 को जारी होने की उम्मीद है। अखिल भारतीय बार परीक्षा, AIBE 2023 का 17वां संस्करण 5 फरवरी, 2023 को आयोजित किया गया था। परीक्षा देने वाले हजारों उम्मीदवार अभी भी परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे है, एक रिपोर्ट के अनुसार अब ज्यादा इंतजार करने की जरूर नहीं होगी, क्योंकि एआईबीई रिजल्ट को लगभग तैयार कर लिया गया है। इन रिजल्ट की घोषणा बीसीआई द्वारा की जाएगी।
AIBE 17वीं परीक्षा का रिजल्ट
AIBE फाइनल आंसर की जारी
एआईबीई फाइनल आंसर की जारी कर चुका है अब किसी भी दिन AIBE XVII Result 2023 लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
अभी तक के अपडेट की बात करें तो सबसे पहले, अस्थाई आंसर की जारी की गई थी और 13 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 के बीच आपत्तियां भेजने का मौका दिया गया था।
एक बार परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों से रिजल्ट देख सकेंगे।
All India Bar Examination, AIBE 2023 रिजल्ट ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर AIBE 17 Result 2023 लिंक पर क्लिक करें
- उम्मीदवारों को दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा
- विवरण दें, एआईबीई परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
फाइनल आंसर की में कुछ बदलाव किया गया था, बीसीआई ने दो प्रश्नों को छोड़ दिया है। एआईबीई 17वीं का रिजल्ट पेपर में बचे 98 प्रश्नों के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। बार परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) दिया जाता है। यह प्रमाणपत्र उम्मीदवारों को भारत में लॉ प्रैक्टिस की अनुमति देता है।
अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए कुल 1,73,586 अधिवक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से लगभग 1,71,402 उम्मीदवार एआईबीई 2023 परीक्षा में शामिल हुए थे। एक बार रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
