AFCAT Admit Card 2024, IAF AFCAT Admit Card 2024: इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) का एडमिट कार्ड आज यानी 30 जनवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से अपना एडमिट कार्ड (AFCAT Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
AFCAT Admit Card 2024
IAF AFCAT Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 16 फरवरी, 17 फरवरी और 18 फरवरी 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
AFCAT Admit Card 2024: जारी हुआ एडमिट कार्ड
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड आज जारी किया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download AFCAT Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- फिर AFCAT एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IAF AFCAT 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
भारतीय वायु सेना में AFCAT Entry के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल) ब्रांच में कुल 317 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
