'मुस्लिम लेडी डॉन' बनना चाहती थी जिकरा, ड्रग कारोबार में भी शामिल, मुस्लिम लड़कों को बरगला गैंग में करती थी भर्ती

Lady Don Zikra : सूत्रों के मुताबिक जिकरा ने बताया है कि वह दिल्ली में ड्रग के कारोबार में भी संलिप्त है। वह हाशिम बाबा और उसकी पत्नी जोया के नेटवर्क से जुड़ी है। इस हत्या मामले में जिकरा दो दिन की पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।

Lady Don Zikra : दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के किशोर की हत्या मामले में गिरफ्तार 'लेडी डॉन' जिकरा ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में जिकरा ने पुलिस को बताया है कि वह 'मुस्लिम लेडी डॉन' बनना चाह रही थी। इसके लिए वह अपने गैंग में एक ही समुदाय के लड़कों की भर्ती कर उसका विस्तार कर रही थी। यही नहीं गिरोह में शामिल करने के लिए वह नाबालिग मुस्लिम लड़कों को बरगलाती थी। दूसरे धर्म के लोगों को वह काफिर बताती थी।

zikra

मुस्लिम युवकों को बरगलाती थी जिकरा।

ड्रग कारोबार में भी शामिल है जिकरा

सूत्रों के मुताबिक जिकरा ने बताया है कि वह दिल्ली में ड्रग के कारोबार में भी संलिप्त है। वह हाशिम बाबा और उसकी पत्नी जोया के नेटवर्क से जुड़ी है। इस हत्या मामले में जिकरा दो दिन की पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। पुलिस इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों तक पहुंचना और हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार को बरामद करना चाहती है। पुलिस का कहना है कि जिकरा के चचेरे भाई साहिल एवं दिलशाद ने कथित रूप से कुणाल पर चाकू से वार किए।

End of Feed