हाथ बांधे, मुंह पर टेप लगाया, योगा टीचर को 7 फीट गहरे गड्ढे में जिंदा किया दफन, चरखी दादरी में मेरठ कांड जैसी बर्बरता

Yoga Teacher buried in Charkhi Dadri : हरियाणा के चरखी दादरे में मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी भयावह घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने योगा टीचर को सात फीट गहरे गड्ढे में जिंता दफन कर दिया। व्यक्ति का आरोप है कि योगा टीचर का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। रिपोर्टों के मुताबिक रोहतक के एक निजी विश्वविद्यालय में योगा टीचर जगदीप को पहले आरोपी ने अगवा किया और फिर उसे सात फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया

Yoga Teacher buried in Charkhi Dadri : हरियाणा के चरखी दादरे में मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी भयावह घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने योगा टीचर को सात फीट गहरे गड्ढे में जिंता दफन कर दिया। व्यक्ति का आरोप है कि योगा टीचर का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। रिपोर्टों के मुताबिक रोहतक के एक निजी विश्वविद्यालय में योगा टीचर जगदीप को पहले आरोपी ने अगवा किया और फिर उसे सात फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। आरोपी ने इस घटना को तीन महीने पहले अंजाम दिया। पुलिस को योगा टीचर का शव बीते 24 मार्च को मिला।

Rohtak Crime

रोहतक में दिल दहलाने वाली घटना।

घर लौटते समय हुआ अपहरण

पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को जब जगदीप वापस घर लौट रहा था तभी उसका अपहरण हुआ। आरोपी ने पहले उसके हाथ-पैर बांधे और फिर उसके मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद आरोपी उसे एक सूनसान खेत में ले गया। यहां पहले से खोदे गए एक गड्ढे में उसे जिंदा दफन कर दिया। बाद में तीन फरवरी को जगदीप की गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को जगदीप के कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले। इस कॉल डिटेल के जरिए पुलिस दो आरोपियों धर्मपाल औऱ हरदीप तक पहुंची।

End of Feed