Delhi में दिवाली 'खून' वाली, ताबडतोड़ गोलीबारी, 2 भाईयों की हत्या; Video देख दहल जाएगा दिल

राजधानी दिल्ली में दिवाली खून वाली हो गई। यहां हथियारबंद लोगों ने चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे परिवार के ही लोग थे।

दिल्ली: शाहदरा में दिवाली की रात दो हथियारबंद लोगों ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसका बेटा घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उसके भतीजे ऋषभ शर्मा (16) की मौत हो गई जबकि कृष शर्मा (10) गोली लगने से घायल हो गया। पीड़ित शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, तभी रात लगभग आठ बजे उन पर हमला हुआ। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मृतक किशोर के पिता ने बताया कि प्रॉपर्टी के विवाद में परिवार के ही शख्स ने वारदात को अंजाम दिया है। कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर पूर्व में झगड़ा हुआ था।

Delhi में दिवाली 'खून' वाली, ताबडतोड़ गोलीबारी, 2 भाईयों की हत्या; Video देख दहल जाएगा दिल

गोली मारने से पहले हत्यारों ने छुए पैर

अधिकारी ने बताया कि रात लगभग साढ़े आठ बजे पीसीआर कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे।

End of Feed