Noida Cyber Fraud: नोएडा में 84 लाख से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

cyber fraud news: आरोपियों ने पीड़िता को डराकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस होने का आरोप लगाते हुए 84,16,979 रुपये की ठगी की थी।

cyber fraud news: उत्तर प्रदेश में साइबर थाना नोएडा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने मिलकर एक पीड़ित से 84,16,979 रुपये की धोखाधड़ी की थी। गिरफ्तार आरोपियों में राम सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान और अक्षय कुमार शामिल हैं। इन आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

Cyber fraud

सांकेतिक फोटो

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-45 निवासी पीड़िता ने साइबर थाना में 26 अप्रैल 2024 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में आरोपियों ने पीड़िता को बताया था कि उसके नाम पर फेडेक्स कूरियर कंपनी का पार्सल आया है जिसमें पांच पासपोर्ट, तीन क्रेडिट कार्ड, एक लैपटॉप, चार किलो कपड़े, 200 ग्राम एनडीएमए और 35 हजार रुपये नकद हैं।

End of Feed