फेमस होने के लिए लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को दे दी धमकी, अब मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से लिया उठा

पिछले गुरुवार को बॉलीवुड स्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी वर्ली स्थित मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए एक संदेश के जरिए दी गई थी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने के मामले में एक शख्स को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। शख्स ने फेमस होने के लिए लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को धमकी दी थी, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

salman khan threat

सलमान खान को घमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार (फाइल फोटो)

End of Feed