Vidisha Love Story: त्रिपुरा से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ उस शख्स से मिलने विदिशा आ गई है। जानकारी के अनुसार, राजधानी अगरतला के गोमती जिले की रहने वाली रिंकी साह विदिशा आ गई जिसने सोशल मीडिया के स्नैपचैट पर चैटिंग के माध्यम से शख्स को अपना दिल दे बैठी थी। इतना ही नही महिला ने विदिशा आकर बैरसिया के आर्य मंदिर में शादी भी कर ली। रिंकी बताती है कि विगत डेढ़ साल से वह प्रदीप जाटव से स्नैपचैट के माध्यम से चैटिंग करती थी और फिर विगत 4 दिन पहले त्रिपुरा से लंबा सफर तय कर वह विदिशा आ गई जहां उसने प्रेमी प्रदीप के साथ आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है और वह अब प्रदीप के साथ ही रहना चाहती है। रिंकी साह बताती है कि वह त्रिपुरा के अगरतला से कलकत्ता तक का सफर उसने फ्लाइट से तय किया,इसके लिए उसने सोने की चेन 18500 में बेंचकर फ्लाइट का टिकट लिया और कलकत्ता से वह भोपाल आने वाली मालगाड़ी में बैठी और दो दिन का मालगाड़ी का सफर तय कर वह विदिशा आई।
त्रिपुरा से विदिशा पहुंची 2 बच्चों की मां
महिला के पति ने दर्ज कराई थी FIR
त्रिपुरा से आई पुलिस ने बताया कि रिंकी के पति ने वहां रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को कोई बहला फुसलाकर ले गया है, जब संपर्क किया तो वह विदिशा में थी और तस्दीक करने पर रिंकी का कहना है कि वह अपनी मर्जी से आई है और पति के साथ नहीं रहना चाहती, उसने दूसरी शादी कर ली है। वहीं प्रेमी और अब रिंकी के पति का कहना है कि हम लोग ऑनलाइन स्नैपचैट पर दोस्त थे अब हमने शादी कर ली है और रिंकी के बच्चों के भी अपना लिया है।हालांकि रिंकी की बड़ी लड़की को उसका पति देवब्रत साह अपने साथ त्रिपुरा अपने साथ ले जा रहा है जबकि उसका दूसरा बच्चा करीब दो साल का वह अपनी मां रिंकी और प्रदीप के साथ ही रहेगा। विदिशा महिला थाने के एएसआई संजय नामदेव ने बताया कि कुछ दिन पहले रिंकी साह नमक महिला थाने आई और उसने बताया कि वह त्रिपुरा की है और विदिशा के चिड़ौरिया गांव के प्रदीप जाटव से शादी कर ली है। वहीं त्रिपुरा पुलिस भी रिंकी साह के पहले पति की रिपोर्ट पर विदिशा आई है किंतु रिंकी साह ने बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से आई है और प्रदीप जाटव के साथ ही रहना चाहती है।
