सलमान को नुकसान पहुंचाने की साजिश: नवी मुंबई पुलिस ने हरियाणा के भिवानी से एक और को पकड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2024, 10:40 PM IST

नवी मुंबई पुलिस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि दीपक हवासिंह गोगलिया उर्फ ​​जॉनी वाल्मीकि (30) को शनिवार को हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया है कि गोगलिया ने अन्य आरोपियों के लिए आवास की व्यवस्था करने के साथ-साथ रसद और वाहन सहायता भी उपलब्ध कराई थी।

बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर हमले की कथित साजिश से जुड़े मामले में नवी मुंबई पुलिस ने हरियाणा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

End of Feed