चाईबासा में नक्सलियों का खूनी खेल, बीएसएफ के रिटायर्ड जवान को गोलियों से भूना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 02:33 PM IST

Jharkhand News: काशीजोड़ा गांव में सात सितंबर की रात एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति का घर घेर लिया। नक्सली घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और जवान को गोलियों से छलनी कर दिया।

Jharkhand News: झारखंड के कोल्हान इलाके में माओवादी नक्सलियों का खूनी खेल थम नहीं रहा है। बीती रात पूर्वी सिंहभूम के गोइलकेरा प्रखंड में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति के घर पर हमला बोलकर उन्हें गोलियों से भून डाला। पिछले 20 दिनों के भीतर पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों ने सात ग्रामीणों की हत्या की है।

NAxal

चाईबासा में नक्लसियों ने रिटायर्ड जवान को गोली मारी

चौंकाने वाली बात ये है कि यह वारदात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दौरे से पहले सामने आई है। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को चाईबासा दौरे पर जाने वाले हैं। इसके कुछ घंटे पहले नक्सलियों की इस वारदात से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

End of Feed