युवक को मारी गोली, ICU में भर्ती; महिला की चाकू घोंपकर हत्या

राजधानी दिल्ली के एक युवक को दो बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को LNJP अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।

दिल्ली: दिल्ली के वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक को दो बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान मुकेश (38 वर्ष, पुत्र कुलदीप सहनी) के रूप में हुई है। घटना के बाद उसके भाई विपिन कुमार ने उसे तुरंत दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण LNJP अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, ICU में उसका इलाज चल रहा है।

Crime (1)

फाइल फोटो

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। शिकायतकर्ता विपिन कुमार ने बताया कि दो लड़कों ने उनके भाई के सिर में पीछे से गोली मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सब्जी मंडी रेलवे पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

End of Feed