Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शक्की पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसका शव कूड़े के ढेर के पास दफना दिया। एक साल बाद महिला का कंकाल कूड़े के ढेर से बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में शख्स और उसके भाई को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
फाइल फोटो
आसिफा की मां ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
सर्किल ऑफिसर भरत सोनकर ने बताया कि 28 वर्षीय आसिफा की शादी कामिल से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही आसिफा लापता हो गई। उन्होंने बताया कि आसिफा की मां ने 26 मार्च को चांदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आसिफा के परिवार ने आरोप लगाया कि पिछले दो सालों से कामिल ने उन्हें आसिफा से बात नहीं करने दी।
पूछताछ में कुबूल किया जुर्म
पुलिस ने संदेह के चलते कामिल और उसके भाई आदिल को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। इस दौरान कामिल ने बताया कि उसे आसिफा के किसी के साथ प्रेम-प्रेसंग होने का संदेह था। जिस कारण उसने 23 नवंबर 2023 को अपने भाई आदिल और मौसी चांदी के साथ मिलकर आसिफा की हत्या कर दी। जिसके बाद शव को दफना दिया।
फरार चांदनी की तलाश जारी
सर्किल ऑफिसर ने बताया कि आसिफा के अवशेष उनके घर के पास कूड़े के ढेर के करीब जमीन में दफनाए हुए मिले। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसिफा के पति और देवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन कामिल की मौसम अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
