लखनऊ में शख्स ने 1.5 लाख का आईफोन कैश ऑन डिलीवरी मंगवाया, फिर डिलीवरी एजेंट की कर दी हत्या

23 सितंबर को निशातगंज निवासी भरत साहू फोन देने उसके घर गया था, जहां गजानन और उसके साथी ने भरत की हत्या कर दी। उन्होंने भरत की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दिया।

Murder For iPhone: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईफोन के लिए डिलीवरी एजेंट की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नामी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की दो लोगों ने आईफोन के लिए हत्या कर दी और उसका शव इंदिरा नहर में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब पुलिस की एक टीम करीब 30 वर्षीय लापता 'डिलीवरी ब्वॉय' के मामले की जांच कर रही थी और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शशांक सिंह के अनुसार, चिनहट निवासी गजानन ने फ्लिपकार्ट से कैश ऑन डिलीवरी पर करीब 1.5 लाख रुपये का आईफोन मंगवाया था।

Murder

प्रतीकात्मक तस्वीर

आईफोन देने गया था भरत साहू

उन्होंने कहा, 23 सितंबर को निशातगंज निवासी भरत साहू फोन देने उसके घर गया था, जहां गजानन और उसके साथी ने भरत की हत्या कर दी। उन्होंने भरत की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार भरत साहू के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने 25 सितंबर को चिनहट थाने में इस संबंध में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई।

End of Feed