शादी के बाद था मिलने का वादा, प्रेमिका के घर के सामने से आई धड़ाधड़ गोलियों की आवाज; मौतों से मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

प्रतापगढ़: जिले में एक नाराज प्रेमी ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका के घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, घायल महिला को इलाज के लिए गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाना कोहड़ौर इलाके के मदाफरपुर गांव में रहने वाली 22 साल की महिला को दिलीपपुर थाना इलाके के सिंगठी खालसा गांव निवासी उदय राज वर्मा (30) ने उसके घर के सामने गोली मार दी।

Love Couple Shoot in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर की आत्महत्या

15 नवंबर को हुई थी शादी

उदय राज वर्मा ने महिला को गोली उस समय गोली मारी जब वह तड़के घर के सामने टहल रही थी। उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया, जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। लगभग एक घंटे बाद उदय राज वर्मा का शव महिला के घर से महज 300 सौ मीटर की दूरी पर मिला। उसको गोली लगी थी और उसका शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इलाके में इस बात को लेकर चर्चा है कि लंबे वक्त से मृतक महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक युवक, प्रेमिका की शादी से नाराज था। बीते 15 नवंबर 2024 को युवती की शादी हुई थी और वह कल मायके आई थी। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा है।

End of Feed