चेन्नई पुलिस के साथ एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर बालाजी ढेर, दर्ज थे 50 से अधिक गंभीर मामले

पुलिस सुबह करीब 4:30 बजे मुल्लाइगर चेकपोस्ट पर वाहन जांच कर रही थी, तभी पुलिस को एक वाहन मिला, जिसमें दो लोग एक बैग लेकर जा रहे थे। इन्हीं में से एक बालाजी था।

History sheeter Balaji Encounter: तमिलनाडु में 50 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त एक आरोपी बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि करीब 40 वर्षीय आरोपी कक्काथोप्पु बालाजी लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने उत्तरी चेन्नई के व्यासरपडी में एक इलाके में तलाशी ली और वह वहां पाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर उन पर गोलियां चलाईं जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी ढेर हो गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर आरोपों में मामले दर्ज हैं।

Balaji

एनकाउंटर में बालाजी ढेर

पुलिस सुबह करीब 4:30 बजे मुल्लाइगर चेकपोस्ट पर वाहन जांच कर रही थी, तभी पुलिस को एक वाहन मिला, जिसमें दो लोग एक बैग लेकर जा रहे थे। पुलिस के पूछने पर दोनों बाहर आने से कतरा रहे थे। पुलिस ने जोर दिया तो उनमें से एक बैग लेकर बाहर आ गया। पुलिस ने बताया कि कार में बैठा दूसरा व्यक्ति बालाजी था, जो तुरंत कार लेकर भाग गया।

End of Feed