बरेली में एटा की युवती से हुआ दुष्कर्म, गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद आरोपी ने घटना को दिया अंजाम

Bareilly Crime: गलती से गलत ट्रेन में बैठी युवती से गुरुवार रात आरोपी ने दुष्कर्म किया गया। जानकारी के अनुसार, लड़की बरेली सिटी और बरेली जंक्शन के बीच आउटर पर बोगी से कूदकर वापस स्टेशन की ओर जा रही थी।

Bareilly Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली में गलती से गलत ट्रेन में बैठी युवती से गुरुवार रात आरोपी ने दुष्कर्म किया गया। जानकारी के अनुसार, लड़की बरेली सिटी और बरेली जंक्शन के बीच आउटर पर बोगी से कूदकर वापस जा रही थी। इसी बीच आरोपी उसे झाड़ियों में खींच ले गए और दुष्कर्म कर के फरार हो गए। किसी तरह युवती पटरी के किनारे पैदल चलते हुए आरपीएफ (RPF) के पास पहुंची।

बरेली में एटा की युवती से हुआ दुष्कर्म, गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद आरोपी ने घटना को दिया अंजाम

देर रात युवती का कराया गया मेडिकल टेस्ट

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, देर रात युवती का मेडिकल टेस्ट कराया गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट थी। जिला अस्पताल पहुंचे जीआरपी एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आरोपी की तलाश में चार टीमें गठित कर दी गईं हैं। एटा में रहने वाले परिवार के 6 सदस्य उत्तराखंड के टनकपुर गए थे। वहां मेला में शामिल होने के बाद गुरुवार शाम को सभी लोग बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीआरपी के अनुसार, उन सभी को सिटी स्टेशन से कासगंज जाने वाली दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। रात को वे सभी गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ गए थे।

End of Feed