हिंदू लड़के से करती थी प्यार, भाइयों ने मारकर नहर में फेंका दिया; अब NDRF तलाश रही शीबा का शव

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 18, 2023, 11:15 PM IST

पुलिस इस मामले में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी भाइयों ने पहचान छिपाने के लिए मृतका का हिजाब, सैंडल, आधार कार्ड सहित अन्य सामान बैग में रख लिया था।

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गंग नहर में बीते तीन दिनों से एनडीआरएफ और लोकल पुलिस की टीम शीबा नाम की युवती का शव तलाश कर रही है। फिलहाल, टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। शीबा को हिंदू लड़के से प्यार था और वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी। जिसके चलते उसके सगे भाई ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और गाजियाबाद के गंग नहर में शव को फेंक दिया था।

End of Feed