UP में महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम

यूपी के देवरिया में एक महिला से गैंगरेप होने की खबर आई है। वह एक घर में खाना बनाने गयी थी, जहां दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

देवरिया: जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बुधवार को बताया कि जनपद देवरिया के थाना भलुअनी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि वह एक घर में खाना बनाने गयी थी, जहां दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Crime

फाइल फोटो

महिला घरों में जाकर खाना बनाने का काम करती है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस संबंध में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और दोनों नामजद अभियुक्तों रूपेश सिंह और दूसरे अभियुक्त अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

End of Feed