बेटी-दामाद को बहाने से बुलाया मुंबई और कर दी हत्या, CM योगी के डर से महीनों किया इंतजार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 10:25 AM IST

Father Killed His Daughter And Son-in-law: पिता गोरा खान ने उत्तर प्रदेश सरकार और योगी आदित्यनाथ के डर से बेटी और दामाद की हत्या के लिए कई महीनों तक इंतजार किया। करण और गुलनाज की शादी नवंबर 2022 में शादी हुई। शादी से नाराज गुलनाज का परिवार तकरीबन 5 महीने तक यूपी में रहा और फिर अचानक मुंबई चला गया।

Mumbai News: मुंबई ऑनर किलिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पिता गोरा खान ने उत्तर प्रदेश सरकार और योगी आदित्यनाथ के डर से बेटी और दामाद की हत्या के लिए कई महीनों तक इंतजार किया। आरोपी पिता और बेटे को शक था कि उत्तरप्रदेश में वारदात को अंजाम देने से तुरंत और सख्त कार्रवाई होगी और साथ ही परिवार और रिश्तेदारों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

Crime, Murder News, Uttar Pradesh

सांकेतिक तस्वीर।

ऐसे बनाया मर्डर का प्लान

आरोपी गोरा खान ने साजिश के तहत दोनों (करण और गुलनाज) को उत्तर प्रदेश से बाहर किसी दूसरे राज्य में ले जाकर हत्या करने की साजिश रची। करण और गुलनाज की शादी नवंबर 2022 में शादी हुई। इस शादी से नाराज गुलनाज का परिवार तकरीबन 5 महीने तक उत्तर प्रदेश में रहा और फिर अचानक अप्रैल मई महीने में मुंबई आ गया। इस दौरान गुलनाज का परिवार लगातार गुलनाज के संपर्क में था।

End of Feed