स्विस महिला की मौत मामला: चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी के बैंक खाते में मिले करोड़ों रुपए

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 01:45 PM IST

Swiss Woman Murder : आरोपी गुरप्रीत के मोबाइल फोन की जांच करने के बाद पुलिस उसके खिलाफ मानव तस्करी का आरोप लगाने की तैयारी में है। जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मोबाइल फोन में आरोपी की कई लड़कियों एवं महिलाओं के साथ तस्वीरें एवं वीडियो मिले हैं। आशंका है कि वह दिल्ली एवं एनसीआर के आस-पास मानव तस्करी में शामिल था।

Swiss Woman Murder : स्विटजरलैंड की महिला की हत्या मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के सामने कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस को जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के घर से दो करोड़ रुपए मिले हैं। छापे में गुरप्रीत के यहां से और रकम बरामद हुई। ये पैसे गुरप्रीत के पास कहां से आए, इसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। बता दें कि स्विटजरलैंड की महिला का शव गत शुक्रवार को तिलक नगर इलाके में मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक पैसों के स्रोत के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस ने आयकर विभाग की मदद मांगी है।

crime

गत शुक्रवार को दिल्ली में मिली स्विटजरलैंड की महिला की लाश।

मोबाइल में अन्य लड़कियों के वीडियो मिले

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत के मोबाइल फोन की जांच करने के बाद पुलिस उसके खिलाफ मानव तस्करी का आरोप लगाने की तैयारी में है। जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मोबाइल फोन में आरोपी की कई लड़कियों एवं महिलाओं के साथ तस्वीरें एवं वीडियो मिले हैं। आशंका है कि वह दिल्ली एवं एनसीआर के आस-पास मानव तस्करी में शामिल था।

End of Feed