Gurugram Murder: पार्किंग को लेकर झड़प में दिल्ली के एक इंजीनियरिंग छात्र और गुरुग्राम फार्महाउस संचालक की पीट-पीटकर हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 10:24 PM IST

Gurugram Murder: गुरुग्राम में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने की खबर सामने आई है, मृतकों में एक इंजीनियरिंग छात्र और एक फार्महाउस संचालक है।

Gurugram Murder: हरियाणा के गुरुग्राम में एक जन्मदिन समारोह में कार पार्किंग को लेकर हुई झड़प के दौरान एक इंजीनियरिंग छात्र और एक फार्महाउस संचालक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कुछ स्थानीय युवकों ने एक फार्महाउस संचालक और इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

murder in gurugram

गुरुग्राम में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या (प्रतीकात्म फोटो)

पुलिस ने को बताया कि 27 जनवरी को बलियावास गांव के फार्महाउस में जन्मदिन समारोह के दौरान हुए हमले में छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ओएसिस गार्डन फार्महाउस के संचालक प्रवीण को गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

End of Feed