अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर दिल्ली कॉलेज की छात्रा से बलात्कार, आरोपी ने खुद को बताया था पुलिसकर्मी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 13, 2023, 10:37 AM IST

दिल्ली में कॉलेज की छात्रा के साथ उसके घर के पास एक व्यक्ति ने उसका और उसके ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो दिखाकर बलात्कार किया। आरोप गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते दिल्ली में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ उसके अपार्टमेंट के पास एक व्यक्ति ने बलात्कार किया। जिसने कथित तौर पर खुद को पुलिसकर्मी बताया और उसके ब्वॉयफ्रेंड के वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। रवि सोलंकी नाम के शख्स को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

Delhi college student Rape

दिल्ली में कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार

कथित तौर पर सोलंकी ने 7 जुलाई को अपनी कार में युवती और उसके प्रेमी का मोबाइल फोन वीडियो शूट किया। उसने अपनी बाइक से कार का पीछा किया और उसके प्रेमी द्वारा प्रशांत विहार में उसके अपार्टमेंट के बाहर छोड़ने का इंतजार किया।

End of Feed