सावधान! फर्जी वेबसाइट बनाकर महाकुंभ के लिए बुकिंग के नाम पर ठगी, 4 गिरफ्तार, जानिए इनके कारनामे

आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कॉटेज, टेंट, होटल आदि की बुकिंग के लिए महाकुंभ से मिलते-जुलते नामों से विभिन्न फर्जी वेबसाइट बनाईं और साइबर ठगी कर रहे थे।

Fake booking for Mahakumbh: महाकुंभ में कॉटेज, टेंट, होटल आदि की बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का प्रयागराज पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तीन लैपटॉप, छह एंड्रायड फोन और छह एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

Fake website Arrest

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारती ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कॉटेज, टेंट, होटल आदि की बुकिंग के लिए महाकुंभ से मिलते-जुलते नामों से विभिन्न फर्जी वेबसाइट बनाईं और उनके माध्यम से वे ठहरने की उत्तम व्यवस्था, वीआईपी स्नान और दर्शन आदि विभिन्न प्रकार के आकर्षक प्रलोभन देकर तीर्थयात्रियों से साइबर ठगी कर रहे थे।

End of Feed