18 हत्याओं का आरोपी चंद्रकांत झा फिर गिरफ्तार, 90 दिन की परोल के बाद हुआ था फरार

चंद्रकांत झा ने पुलिस के सामने तीन खून करना स्वीकार किया था। उसके अनुसार साल 1998 से 2007 के बीच उसने तीन लोगों की हत्या की थी। हत्या करने के बाद उसने लाश को तिहाड़ जेल के गेट नंबर तीन के सामने फेंक दिया था।

Chandrakant Jha arrested-दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन महीने की लंबी मशक्कत के बाद कुख्यात सीरियल किलर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया। झा पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह 2023 से पैरोल पर छूटने के बाद फरार था। डीसीपी क्राइम ब्रांच संजय सेन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने चंद्रकांत के परिवार, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया। मोबाइल नंबरों का डेटा खंगाला गया और पुरानी घटनाओं के स्थलों की पड़ताल की गई।

chandrkant jha

चंद्रकांत झा गिरफ्तार

कौन है चंद्रकांत झा?

चंद्रकांत झा, जिसे दिल्ली के "सीरियल किलर" के रूप में जाना जाता है, ने 2006 और 2007 के दौरान राजधानी में खौफ का माहौल पैदा कर दिया था। वह अपने शिकारों को बड़ी निर्दयता से मारता था, उनके शरीर के टुकड़े करता और उन्हें तिहाड़ जेल के आसपास फेंक देता। उसने पुलिस को चुनौती देने के लिए शवों के पास लेटर पत्र भी छोड़ता था।

End of Feed