गर्लफ्रेंड संग सजाए सपने...प्रेग्नेंट पत्नी को लगाया ठिकाने; भजन सिंगर ने मर्डर कर प्रेमिका से कहा प्लानिंग सफल

राजस्थान के अजमेर में एक भजन गायक ने प्रेमिका से शादी करने की राह में रोड़ा बन रही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, 13 अप्रैल की रात को पति शिवजी ने बातचीत के बहाने पत्नी शोभा को छत पर बुलाकर उसका गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी।

अजमेर में 14 अप्रैल को घटित सनसनी खेज वारदात ने सभी को हिला कर रख दिया। यहां एक भजन गायक ने 6 महीने की गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद प्रेमिका को कॉल कर कहा कि हमारी योजना के अनुसार पत्नी को मार दिया है। आरोपी ने अपने ससुराल वालों और परिवार को गुमराह करने के लिए कभी हार्टअटैक और कभी सुसाइड करने की बात कही। वह पुलिस को भी बार-बार गुमराह करता रहा। जब सख्ती से पूछताछ की तो प्रेमिका के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।

Ajmer Murder Case

अजमेर मर्डर केस

प्रेमिका से शादी करना चाहता था

मामला मांगलियावास थाना क्षेत्र के गांव डोडियाना का है। पुलिस ने गुरुवार (17 अप्रैल) को आरोपी भजन गायक शिवजी (33) और उसकी प्रेमिका रेखा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और रेखा 5 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी करना चाहते थे। इसलिए पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए प्लानिंग की थी।

End of Feed