बेंगलुरु (Bengaluru) में महिला द्वारा एक रोड रेज़ (Road Rage) की घटना में शख्स को कार (Car) के बोनट पर 3-4 किमी तक घसीटने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने प्रियंका नाम की महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Fotage) सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गया है, जिसमें दर्शन नामक एक व्यक्ति को कार पर बैठने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है, कार को कथित तौर पर प्रियंका नाम की एक महिला चला रही थी। आरोपी महिला के पति प्रमोद ने भी दर्शन और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मारपीट और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
एक और सीसीटीवी आया सामने
20 जनवरी की घटना के दो और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें दर्शन (कार के बोनट पर बैठा शख्स) और उसके दोस्त चालक प्रियंका की कार को पत्थरों से क्षतिग्रस्त करते दिख रहे हैं। दर्शन और उसके दोस्तों ने प्रियंका की कार का शीशा तोड़ दिया। प्रियंका ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि हमले के बाद वह डर गई और कार चला ली। यह घटना कथित तौर पर शुक्रवार सुबह करीब 10.15 बजे बेंगलुरु विश्वविद्यालय के पास उल्लाल मेन रोड पर हुई। ज्ञान भारती पुलिस ने प्रति-शिकायत के आधार पर एक सहित दो मामले दर्ज किए।
