बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 10 करोड़ रुपये, डी-कंपनी का हाथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 21, 2025, 11:05 PM IST

जीशान सिद्दीकी को अब तक तीन अलग-अलग मेल भेजे जा चुके हैं..जिसमें मेल भेजने वाले ने डी-कंपनी का जिक्र किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Zeeshan Siddiqui Receives Death Threat: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, धमकी भेजने वालों ने जीशान सिद्दीकी से 10 करोड़ रुपये की मांग की है। इस सूचना के बाद बांद्रा पुलिस की एक टीम जीशान सिद्दीकी के घर पर पहुंची गई और उनका बयान दर्ज किया है।

Zeeshan Siddiqui

जीशान सिद्दीकी

तीन अलग-अलग मेल भेजे

जीशान सिद्दीकी को अब तक तीन अलग-अलग मेल भेजे जा चुके हैं..जिसमें मेल भेजने वाले ने डी-कंपनी का जिक्र किया है। मेल में यह भी लिखा गया है कि जो हाल बाबा सिद्दीकी का हुआ वही तुम्हारा भी होगा। फिलहाल मेल भेजने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

End of Feed