Amritpal Singh: पिछले साल अगस्त में भारत लौटने से पहले, वारिस पंजाब दे के भगोड़े नेता अमृतपाल सिंह जॉर्जिया गया था। जहां उसने खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी।
सूत्रों ने कहा कि अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी, जो अब डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं, ने पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया है। अमृतपाल सिंंह ने जॉर्जिया में लगभग दो महीने बिताए थे।
अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। उसके चाचा हरजीत सिंह और दलजीत सिंह कलसी सहित उनके आठ करीबी सहयोगियों को गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ भेज दिया गया है। हाल ही में खुफिया अधिकारियों की एक टीम इनसे पूछताछ करने के लिए डिब्रूगढ़ गई थी।
सूत्रों के मुताबिक, जब अमृतपाल सिंह दुबई में था, तब वह खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे के भाई जसवंत सिंह रोडे और आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा के संपर्क में था। जिसके पाकिस्तान में होने की खबर है।
