65 फीसदी युवा आबादी बनेगी भारत की सबसे बड़ी ताकत, MY Bharat Convention में विकास का रोडमैप हुआ पेश

दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘Youth for Viksit Bharat: MY Bharat Youth Convention’ में देशभर से आए हजारों युवाओं ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया। कार्यक्रम में नेताओं, खिलाड़ियों, उद्यमियों और युवा आइकनों ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

MY Bharat Youth Convention 2026: राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘Youth for Viksit Bharat: MY Bharat Youth Convention’ में देशभर से आए 6,000 से अधिक युवाओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मुहिम का नेतृत्व करने का आह्वान किया।

​MY Bharat Youth Convention

MY Bharat Youth Convention में उभरी नए भारत की तस्वीर (फोटो- CM Rekha Gupta Twitter)

युवा हैं देश की सबसे बड़ी ताकत

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा कि भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, खेल, उद्यमिता, नवाचार और रचनात्मक क्षेत्रों में भारतीय युवा दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से MY Bharat के स्वयंसेवी और राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील भी की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत का युवा मेहनती, रचनात्मक और दूरदर्शी है तथा उसकी हर उपलब्धि विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करती है। उन्होंने खेल, उद्यमिता, कला और सार्वजनिक सेवा में युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की।

End of Feed