बिहार : होली पार्टी में दोस्तों के बीच बिगड़ी बात, पिस्तौल से झोंका फायर: युवक की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात दोस्तों की चल रही होली की पार्टी में हुए विवाद में चली गोली से एक युवक की जान चली गई। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है।

मुजफ्फरपुर : जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में दोस्तों की चल रही होली की पार्टी में हुए विवाद में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव में सोमवार देर शाम आपसी विवाद के बाद एक युवक को गोली मारी गई थी, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

Death

(सांकेतिक फोटो-Istock)

मृतक की पहचान सूरज कुमार साह के रूप में हुई है। मुजफ्फरपुर ( पूर्वी ) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (डीएसपी) अलय वत्स ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव के सूरज साह नामक युवक को गोली लगने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई । पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

End of Feed