7 दिन बाद खुला यमुनोत्री हाईवे, स्यानाचट्टी में लैंडस्लाइड से बंद सड़क हुई बहाल

उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में लैंडस्लाइड से सात दिन से बंद यमुनोत्री हाईवे बुधवार शाम फिर से खोल दिया गया। NHAI ने लगातार बारिश और कठिन परिस्थितियों के बीच सड़क का मरम्मत कार्य पूरा किया। यमुना नदी पर बने नए बेली ब्रिज पर भी यातायात शुरू हो गया है

Yamunotri Highway: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे आखिरकार सात दिन बाद फिर से वाहनों के लिए खुल गया है। स्यानाचट्टी में क्षतिग्रस्त सड़क की लगातार मरम्मत के बाद बुधवार शाम से यहां फिर से यातायात सामान्य हो गया। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Yamunotri Highway

7 दिन बाद खुला यमुनोत्री हाईवे (सांकेतिक फोटो)

लगातार सात दिन तक बंद रहा हाईवे

पिछले गुरुवार को उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी इलाके में भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ था। इससे यमुनोत्री हाईवे का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बंद ठप हो गई थी। रास्ता बंद होने की वजह से यात्रियों और स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।

End of Feed