बीरभूम में DM संग बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर रहे थे MP साहब, बीच नदी में पलटी नाव

West Bengal: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद और जिलाधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। तभी नाव पलट गई। नाव में सवार किसी भी शख्स ने लाइफ जैकेट नहीं पहना था, इसी वजह से परिस्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। स्थानीय लोग हादसा स्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को बचाने में जुट गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया-

rWest Bengal: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद और जिलाधिकारी की नाव पलट गई। जानकारी के अनुसार मामला बीरभूम जिले का है, जहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने टीएमसी सांसद और जिलाधिकारी पहुंचे। नियमों को ताक पर रखकर अधिकारीगण से नेता पहुंचे थे। नाव में सवार किसी भी शख्स ने लाइफ जैकेट नहीं पहना था। इसी वजह से परिस्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। स्थानीय लोग हादसा स्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को बचाने में जुट गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नाव में लाबपुर के टीएमसी विधायक अभिजीत सिंह, बोलपुर के सांसद असित मल और राज्यसभा सांसद समीरुल इस्लाम, बीरभूम के जिला मजिस्ट्रेट बिधान रॉय और उनके सुरक्षा गार्ड मौजूद थे।

west bengal.

प्रतीकात्मक तस्वीर

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे डीएम

End of Feed