Snowfall in Kashmir: नए साल पर बर्फ की चादर से ढकी दिखी वादियां, आज शाम को बर्फबारी के आसार

जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इस बीच नए साल के पहले दिन कई इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम को घाटी में बर्फबारी हो सकती है। दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव होने की संभावना है।

Snowfall in Kashmir 1 Jan 2025: कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है और घाटी में एक बार फिर बर्फबारी के आसार हैं। कश्मीर क्षेत्र में बुधवार से एक के बाद एक कुल दो बार पश्चिमी विशोभ का लगातार प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ एक से दो जनवरी तक जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा, जिससे बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

Jammu kashmir weather

कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार

घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा गुलमर्ग

मौसम विभाग ने बताया कि तीन से छह जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ से राज्य के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं, जबकि चार से छह जनवरी तक भारी बर्फबारी होगी। इस बीच, कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई और घाटी में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग, घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा।

End of Feed