अगले हफ्ते खुलेगा देश का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, अद्भुत होगा नजारा

विशाखापट्टनम के कैलाशगिरि हिल्स पर देश का सबसे लंबा ग्लास स्काइवॉक ब्रिज जल्द ही आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। 55 मीटर लंबे इस स्काइवॉक से बंगाल की खाड़ी, वाइजैग शहर और ईस्टर्न घाट का अद्भुत नजारा दिखेगा। सुरक्षा मानकों से लैस यह ब्रिज एडवेंचर प्रेमियों और पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा।

विशाखापट्टनम को प्यार से वाइजैग भी कहते हैं। बंगाल की खाड़ी के पास बसे इस शहर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह शहर अब पर्यटन की दुनिया में एक और नई ऊंचाई को छूने वाला है। अगले हफ्ते यहां कैलाशगिरि पहाड़ियों पर देश का सबसे लंबा ग्लास स्काइवॉक ब्रिज खुलने जा रहा है। यह स्काइवॉक बंगाल की खाड़ी, शहर के स्काईलाइन और ईस्टर्न घाट की अद्भुत झलक पेश करेगा।

vizag glass Bridge

वाइजैग में बनकर तैयार हुआ देश का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक (फोटो -@anandmahindra Xpost)

स्काइवॉक ब्रिज की इस आकर्षक परियोजना ने मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा का भी ध्यान खींचा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बरसात के दिन का एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने स्काइवॉक को अत्यंत मनमोहक बताया। आनंद महिंद्रा ने कहा कि इसे सबसे ऊंचे और लंबे स्काइवॉक में गिना जा रहा है, जिसका वर्टिकल ड्रॉप 262 मीटर है। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी स्वीकार किया कि ऊंचाइयों से उनका रिश्ता थोड़ा जटिल है, इसलिए वे स्वयं इसे देखने नहीं जाएंगे।

End of Feed