वाराणसी: काशी पुराधिपति के दरबार का प्रताप है कि यहां हर मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि दो वर्ष में यहां 12.92 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाकर सुखी-स्वस्थ होने की कामना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था। उसके बाद दो साल में काशी पुराधिपति के दरबार में रिकॉर्ड लगभग 12 करोड़ 92 लाख से अधिक लोगों ने शीश नवाया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समय-समय पर बाबा के दर्शन करते हैं और निरीक्षण के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन का निर्देश देते रहते हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर
