Best Market in varanasi for Valentine Gift: वाराणसी में वैलेंटाइन की मची धूम, इन जगहों से करें गिफ्ट की खरीदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 04:28 PM IST

Varanasi News: शुक्रवार को वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन है। इस दिन टेडीबीयर पार्टनर को गिफ्ट किया जाता है। यह इस वीक का अहम दिन माना जाता है। बाजार में कई तरह एवं दाम के टेडीबीयर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त कई आकर्षक गिफ्ट हैं, जिनकी आप खरीदारी कर सकते हैं। ग्रीटिंग कार्ड देने का भी प्रचलन कायम है। बाजार में कई स्टाइलिश ग्रीटिंग कार्ड आए हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाजार में 50 रुपए से 5000 रुपए तक के हैं टेडबीयर
  • 50 रुपए से 2000 रुपए तक के हैं ग्रीटिंग कार्ड
  • डांसिंग फोटो फ्रेम, अंगूठी की भी खूब बिक्री


varanasi valentine 2023: वैलेंटाइन को लेकर पूरा बाजार सजा हुआ है। गिफ्ट कॉर्नर सुबह से ही खुले हैं। टेडीबीयर की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में 50 रुपए से 5000 रुपए तक के टेडीबीयर हैं। हैंगिंग टेडीबीयर, पिलो टेडी, कुशन टेडी एवं म्यूजिकल टेडी भी उपलब्ध है। म्यूजिकल टेडी में आई लव यू की ध्वनि निकलती है। इसके अलावा साफ्ट टॉय, पिलो कवर, कॉफी मग, डांसिंग फोटो फ्रेम, अंगूठी एवं लॉकेट पर अपने पार्टनर की तस्वीर प्रिंट करवा रहे हैं।

varanasi teddy.

वाराणसी में खूब हुई टेडीबीयर की खरीदारी

वहीं, 50 रुपए से 2000 रुपए तक के ग्रीटिंग कार्ड हैं। म्यूजिकल कार्ड, जिसे खोले जाने पर रोमांटिक धुन बजने लगती है। पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कपल्स स्टैच्यू भी मिल रहा है। लव कैप्सूल, डांसिंग डॉल भी गिफ्ट कर सकते हैं। बेस्ट फ्रेंड, बेस्ट मॉम, बेस्ट वाइफ, बेस्ट हबी प्रिंटेट कॉफी मग की भी काफी मांग है। इतना ही नहीं कई प्रेमी जोड़े सोने-चांदी के भी उपहार खरीद रहे हैं। सोने की अंगूठी, चेन आदि की भी बिक्री बढ़ी हुई है। इनमें नौकरी-पेशा वाले प्रेमी जोड़े अधिक हैं।

End of Feed