Valentine in Varanasi: वैलेंटाइन के लिए शहर के आसपास हैं कई खूबसूरत शहर, जरूर करें सैर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 04:52 PM IST

Best Place to Visit in Varanasi: वाराणसी में युवाओं में वैलेंटाइन डे को लेकर खासा उत्साह है। इस बार यह उत्साह काफी ज्यादा है। कोरोना संक्रमण की सारी पाबंदियां खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में युवा अपनी प्रेमिका को विशेष जगहों पर ले जाना चाह रहे हैं। इन युवाओं के लिए कई जगह हैं। यह जगह वाराणसी मुख्य शहर एवं वाराणसी के आसपास स्थित हैं। इन जगहों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गंगा घाटों पर बीताएं अपने पार्टनर के साथ समय
  • सारनाथ धम्मेख स्तूप और चौखंडी स्तूप पर जाएं
  • शिवला घाट की जरूर करें सैर


Best Places For Valentine in Varanasi: बनारस की गलियों और अन्य जगहों पर आप अपने प्यार के साथ वक्त गुजार सकते हैं। यहां आपको प्राइवेसी भी मिलेगी और यादगार पल को संजो भी सकेंगे। शहर के गंगा घाटों पर आप अपनी प्रेमिका के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। यह सबसे बेस्ट जगह है। गंगा नदी की निर्मल धारा के साथ समय सुकून से बीतेगा। यहां नौका विहार भी कर सकते हैं। यहां दशाश्वमेध घाट से लेकर अस्सी घाट तक कई रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे। यहां आप खाना-पीना भी कर सकते हैं।

varanasi chunar fort

वाराणसी का चुनार‌ फोर्ट, जहां आते हैं प्रेमी जोड़े

सारनाथ में धम्मेख स्तूप और चौखंडी स्तूप जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं। सारनाथ में बहुत जगह है। यहां बैठकर आप अपने पार्टनर के साथ काफी देर रात प्यार भरी बातें कर सकते हैं। बीएचयू के पास संत रविदास पार्क भी जा सकते हैं। यह भी काफी अच्छी एवं निजता वाली जगह है।

End of Feed