Varanasi News: 17 फरवरी को वाराणसी आएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, काशी-विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार से यूपी में प्रवेश करने वाली है। शुक्रवार को यात्रा वाराणसी में पहुंचेगी। जहां राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद एक जनसभा भी संबोधित करेंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra in Varanasi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। चंदौली से यह यात्रा यूपी में प्रवेश करेगी। 17 फरवरी को राहुल गांधी की यात्रा वाराणसी पहुंचेगी। काशी में उनकी यात्रा 8 घंटे तक रहेगी। शनिवार को सुबह 8 बजे वाराणसी के गोलगड्डा से यात्रा की शुरुआत होगी। जिसके बाद राहुल गांधी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। वे 12 किमी की पैदल यात्रा करके विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां जाने के बाद वे गोदौलिया चौराहे पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वाराणसी में इस यात्रा में स्वागत करने के लिए INDIA गठबंधन के नेताओं को भी न्योता दिया गया है।

Bharat Jodo Nyay Yatra

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बिहार से यूपी में यात्रा का प्रवेश

राहुल गांधी की यात्रा आज बिहार से यूपी में प्रवेश कर रही है। बिहार के नौबतपुर से होकर चंदौली में आएगी। जहां यूपी कांग्रेस के प्रवेश अध्यक्ष को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष झंडा सौंपेंगे और रैली को आगे बढ़ाने की शुभकामनाए भी देंगे। यूपी के चंदौली में यात्रा का स्वागत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करने वाली हैं। उनके साथ में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, यात्रा के इंचार्ज पीएल पुनिया, संदीप दीक्षित, विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

End of Feed