इंसानियत शर्मसार! वाराणसी में गर्भवती को अस्पताल से भगाया, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

वाराणसी के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही हुई है। प्रसव कराने पहुंची महिला के साथ डॉक्टरों और नर्सों ने अमानवीय व्यवहार किया। महिला की भर्ती करने के बजाय उसे अस्पताल से भगा दिया। नतीजा महिला ने अस्पताल परिसर में ही सड़क पर बच्चे को जन्म दिया।

वाराणसी: वाराणसी के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही हुई है। प्रसव कराने पहुंची महिला के साथ डॉक्टरों और नर्सों ने अमानवीय व्यवहार किया। महिला की भर्ती करने के बजाय उसे अस्पताल से भगा दिया। नतीजा महिला ने अस्पताल परिसर में ही सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। महिला के प्रसव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

VARANASI PIC

वाराणसी में गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

अस्पताल में बहाना बनाती रही नर्स

रेवड़ी तालाब की रहने वाली रिजवाना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल ले गए। अस्पताल के अनादर डॉक्टर और नर्स मौजूद थी। आरोप है कि रिजवाना को एडमिट करने के बजाय अपस्ताल कर्मियों ने बहानेबाजी शुरू कर दी। कभी डॉक्टर की गैरमौजूदगी तो कभी रिजवाना की हालत गंभीर बताकर उसे अस्पताल से भगा दिया। दूसरी ओर रिजवाना प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। इसी बीच रिजवाना ने अस्पताल परिसर के अंदर ही सड़क पर एक टीन शेड की आड़ में बच्चे को जन्म दिया।

End of Feed