PM Modi Varanasi Visit: शिव की नगरी वाराणसी में बोले सीएम योगी-जो कभी नहीं हुआ, वह पीएम मोदी ने कर दिखाया

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 04:29 PM IST

PM Modi Varanasi Visit: सीएम योगी ने बनारस काशी संकुल, यूपीसीडा एग्रो पार्क, करखियांव में शुक्रवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13,100 करोड़ से अधिक की 35 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री ने बनारस काशी संकुल, यूपीसीडा एग्रो पार्क, करखियांव में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को किया संबोधित
  2. बोले- 10 वर्ष में प्रधानमंत्री द्वारा काशी को 45 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी गई
  3. किसानों व पशुपालकों के आधुनिक तीर्थ जैसी है बनास डेयरीः सीएम

PM Modi Varanasi Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दस वर्ष के अंदर हजारों करोड़ की विकास परियोजना देकर प्रधानमंत्री ने काशी को नए कलेवर के रूप में वैश्विक मानचित्र पर प्रस्तुत किया है। आज एक बार फिर हजारों करोड़ों की इन योजनाओं को लेकर पीएम का आगमन हुआ है। साढ़े छह सौ करोड़ की लागत से बनारस डेयरी बनी है। लगता है कि यह किसानों व पशु पालकों के लिए आधुनिक तीर्थ जैसी है। यह डेयरी आमदनी को बढ़ाने के साथ ही भारत की श्रद्धा को सम्मानित और संरक्षित करने का नया केंद्र बनी हुई है।

PM Modi Varanasi Visit

'जो कभी नहीं हुआ, वह पीएम मोदी ने कर दिखाया' वाराणसी में बोले सीएम योगी

सीएम ने कहा कि उप्र की उर्वरा भूमि को गो माता का आशीर्वाद देकर पीएम के मार्गदर्शन में हमारे पशुपालकों की समृद्धि के लिए कार्य प्रारंभ किया। इस बहाने गोमाता की रक्षा भी होगी और हमें पुण्य व आशीर्वाद भी प्राप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा काशी में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होने जा रहा है। जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े तकरीबन 13 हजार करोड़ से अधिक की नई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। 10 वर्ष में काशी को प्रधानमंत्री जी द्वारा 45 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी गईं। जो कभी नहीं हुआ, वह मोदी जी ने कर दिखाया।

End of Feed