वाराणसी: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब भाजपा का लक्ष्य साल 2024 में होने वाला आम चुनाव है। इस चुनावी अभियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगाज करेंगे। इस काम के लिए उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को चुना है। इसीलिए पीएम 17 दिसंबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। 17 दिसंबर को काशी तमिल संगमम द्वितीय में शिरकत करने के बाद 18 दिसंबर को यहीं से चुनावी बिगुल फूंकेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी
